अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र आलापुर के ग्राम सभा लखनडीह में पीडीए पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान की समीक्षा के नाम पर आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रचा जा रहा है। नौकरी में आरक्षण का हक मारने की बार बार साजिश रची जा रही है। ऐसे में जब तक सपा की सरकार नहीं बनेगी तब तक समस्या का हल होने वाला नहीं है। मुख्य अतिथि आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में आरक्षण दिया है। लेकिन प्रभुत्ववादी और उनके संगी साथी संविधान की बेहतरी के नाम पर आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं। इसलिए आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए। जब सपा की सरकार बनेगी उसके बाद ही जाति जनगणना हो सकेगी। पीडीए समाज को उनके गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.