गाजीपुर, अगस्त 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अयूब अंसारी की अध्यक्षता में विकास खंड रेवतीपुर में हुई। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर व्यापारियों के उपर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि जानबूझकर भाजपा सरकार में व्यापारियों को प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से परेशान कराया जा रहा है। लेकिन इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अयूब अंसारी ने कहा कि व्यापारियों का भविष्य कांग्रेस में सुरक्षित है। कांग्रेस के शासनकाल में व्यापारी दिन दुना रात चौगुना की तरफ बढ़ोत्तरी कर रहे थे। लेकिन भाजपा सरकार में किसानों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी के ...