बुलंदशहर, फरवरी 5 -- जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का देर रात प्रदेश सह संयोजक पंचायत राज प्रकोष्ठ सुंदर पाल सिंह तेवतिया के गांव भटौना स्थित आवास पर पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। किसान, गरीब, मजदूर सभी का सरकार में ध्यान रखा जा रहा है, जिनके लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका सीधा लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र लोगों को मिल रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नोएडा मनोज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष बुलंदशहर अनिल सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रभात मुद्गल, रामकुमार कौशिक, पुष्पेंद्र शर्मा, आश मोहम्मद, मुकेश तेवतिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.