लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार का अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो साबित हो चुका है। अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि इस सरकार में महिलाओं के अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर है। पिछले दिनों मेरठ में चलती कार में दो किशोरियों के साथ गैंगरेप हो गया। इसी तरह इकौना थाना क्षेत्र में तिलक में जा रही बालिका का अपहरण हो गया। भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। महिलाओं, बच्चियों के साथ हो रही घटनाओं के कारण लोगों में डर का माहौल है। महिलाओं, बेटियों के लिए उत्तर प्रदेश में सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.