लखनऊ, अक्टूबर 23 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। इस सरकार में सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधियों और सामंतवादियों को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। एक तरफ सत्ता समर्थक पीडीए को तरह-तरह से अपमानित कर रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार पीडीए की नौकरी, आरक्षण और हक छीन रही है। अखिलेश ने गुरुवार को कहा है कि रायबरेली में दलित समाज के नौजवान की पीट-पीट कर हत्या हुई। लखनऊ मे काकोरी में दलित समाज के बुजुर्ग के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया ये चंद घटनाएं हैं। उत्तर प्रदेश में हर दिन ऐसी न जाने कितनी घटनाएं हो रही हैं। पुलिस-प्रशासन ऐसी घटनाओं पर मूकदर्शक बना रहता है। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.