लखनऊ, अक्टूबर 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार में दबंग और अपराधी तत्वों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। सत्ता के अहंकार में भाजपाई और सामंतवादी ताकतें किसान, नौजवान, महिलाएं सभी के साथ अन्याय कर रहीं है। यह सब संविधान और संविधान नर्मिाता बाबा साहब का नाम मिटाने का षड्यंत्र है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में तो किसानों पर अत्याचार कर ही रही है, अन्य राज्यों में, जहां उसकी सरकार है, वहां भी प्रताड़ित कर रही है। किसानों की जमीन और फसल छीनने की साजिश कर रही है। उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी हो या मध्य प्रदेश का गुना। भाजपा नेताओं के जुल्म, ज्यादती, उत्पीड़न का तरीका एक जैसा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का सिलसिला बढ़ता जा रहा ह...