बदायूं, अक्टूबर 13 -- बदायूं, संवाददाता। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। वे रविवार को रामपुर से आसफपुर होते हुए बिसौली पहुंचे। जहां पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील वाल्मीकि एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बदायूं आगमन से पहले स्वामी प्रसाद ने रामपुर में सपा नेता आजम खां से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बिसौली, बिल्सी व कछला होते हुए कासगंज के लिए रवाना हो गए। अपने स्वागत से अभिभूत स्वामी प्रसाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटना होगा। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.