रांची, जनवरी 24 -- इटकी, प्रतिनिधि। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शनिवार को सियारटोली स्टेडियम में आयोजित ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में कहा कि झारखंड के आदिवासी और मूलवासी एकजुट होकर ही सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह मनरेगा को चुनावी षड्यंत्र बनाकर इसे समाप्त करने की साजिश रच रही है। मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार ने 2005 में गरीबों को रोजगार देने के लिए मनरेगा शुरू किया था, लेकिन वर्तमान सरकार इसमें बदलाव कर बेरोजगारी और पलायन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने ग्रामीणों से 26 जनवरी की ग्रामसभा में मनरेगा को पुनः पुराने स्वरूप में बहाल करने और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का प्रस्ताव पारित करने की अपील की। एआईसीसी सदस्य राहुल बल ने कहा कि आदिवासियों की जमीन और संस्कृति को मिटाने की साजिश रची जा रही है। इस दौरान मंत्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.