रांची, सितम्बर 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने अमेरिका में एच-1 बी वीजा फीस में भारी बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार की विदेश नीति और कूटनीतिक असफलता पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सीधे-सीधे भारत के लाखों आईटी और तकनीकी पेशेवरों को प्रभावित करेगा, जिनमें सबसे बड़ी संख्या झारखंड और पूरे देश से रोजगार की तलाश में बाहर जाने वाले युवाओं की है। पहले जहां तीन साल के लिए फीस केवल 5000 डॉलर थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर कर दिया गया है। यह कदम भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ डाल देगा। आलोक दूबे ने कहा कि हर साल लगभग तीन लाख भारतीय अमेरिका में एच-1 बी वीजा पर काम करते हैं और इनमें से 70 प्रतिशत से अधिक वीजा भारतीयों को ही मिलता है। यह स्वाभाविक है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.