मैनपुरी, अप्रैल 10 -- भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर युवाओं को रवाना किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने पार्टी का झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनुज तिवारी के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे ब्लॉक किशनी परिसर से बाइक सवार केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए एकत्रित हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसका बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। मोदी और योगी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे को जमीन पर उतारने का काम किया है। भाजपा के प्रदेश में 104 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 67 जिला पंचायत अध्यक्ष, 196 नगर पंचायत अध्यक्ष और 23000 ग्राम पंचायत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.