लखनऊ, मई 5 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में पीडीए की सरकार बनना तय है। पीडीए का संकल्प है कि इस बार सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जाएगी। विकास और खुशहाली के लिए काम होगा। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा। भाजपा सरकार पीडीए समाज का शोषण कर रही है। पीडीए के हक और आरक्षण को छीन रही है। लगातार अपमानित कर रही है। अखिलेश सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। सत्ता के संरक्षण में अपराधी खुलेआम घटनाएं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 'सत्ता सजातीय और पुलिस का गठजोड़ साजिश रचकर 'जाति देखकर हत्या करवा रहा है। इसके लिए मिली सुरक्षा हटाने तक का षड्यंत्र किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.