गिरडीह, जून 26 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी का विधानसभा स्तरीय स्वागत समारोह बुधवार को प्रखंड के केंदुवा पंचायत भवन में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह व संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष निरंजन तिवारी ने किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए। इस दौरान नवनियुक्त लोगों को अध्यक्ष ने फूल माला पहना कर स्वागत कर संगठन के कार्य एवं दायित्व की जिम्मेदारी दी। इस दौरान एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, सतीश मुंजनी, प्रमुख गौतम सिंह, गजेंद्र सिंह, जयप्रकाश साहा आदि ने अपने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने भाजपा को निक्कमी सरकार कहते हुए इसे देश की अखंडता के लिए कलंक बताया। कहा कि इतिहास उलट कर देखिये कां...