विकासनगर, मार्च 23 -- प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर पछुवादून, जौनसार बावर के ब्लॉक मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान परेड ग्राउंड देहरादून में चल रहे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सहदेव पुंडीर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का अब तक का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। बताया कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड पूरे देश में पहला राज्य है। यूसीसी लागू होने से नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग यूसीसी के बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं, लेकिन इस कानून के लागू होने से किसी को नुकसान नहीं हो रहा है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शीतकालीन चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.