सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियां देश के लिए घातक है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश में गिरती हुई कानून व्यवस्था पुलिसिया उत्पीड़न बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है। देश और प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास तथा किसानों की आय दोगुने करने का नारा एकदम झूठा एवं छलावा है। ये बातें सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने शनिवार को जिला कार्यालय पर जिला कार्य समिति की बैठक में कहीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है और सरकारी धान क्रय केंद्र जो सिर्फ कागजों में चल रहे हैं, जिसके कारण किसान अपने धान को नहीं बेच पा रहा है। जिसका फायदा बिचौलिए उठा रहे हैं और किसान अपने धान को व्यापारियों के हाथों औने पौने दाम पर बेचने को मजब...