सहारनपुर, मई 5 -- सहारनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सभी के अधिकार एवं न्याय सुनिश्चित करने हेतु देश को अद्वितीय संविधान दिया। हमें अपने संविधान पर गर्व है। हमारा संविधान हमारे लोकतंत्र की जीवन रेखा है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का गलत उपयोग करके संविधान को कमजोर किया है। गुरुद्वारा रोड स्थित महानगर कार्यालय कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि देश में सीबीआई, आयकर विभाग व चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाएं आज भाजपा के फ्रंटल संगठनों की तरह कार्य कर रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। संदीप राणा ने कहा कि कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.