एटा, मई 14 -- सपा सांसद धमेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर सामंतवादियों की ओर से किया गया हमला पीडीए का बहुत बड़ा अपमान है। इसलिए आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। हम सभी मिलकर पीडीए के इस अपमान का अवश्य बदला लें। बुधवार को क्षेत्र के गांव समसपुर मे गांव के ही स्वर्गीय भगवान सिंह यादव की मूर्ति का आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव की ओर से अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि थाने से लेकर डीजीपी तक कहीं भी पीडीए के लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। सरकार जानबूझकर परेशान कर रही है। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। सपा सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। इस दौरान मौके पर सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुवैरी, पूर्व विधायक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.