बोकारो, फरवरी 3 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा समर्पित प्रत्याशी अविनाश कुमार भारी समर्थकों के साथ नामांकन किया। सुबह- 10 बजे शिवपूरी कॉलोनी स्थित आवासीय कार्यालय से समर्थकों के साथ नगर भ्रमण करते हुए दोपहर डेढ़ बजे के करीब उन्होंने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न समाज ने मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार को समर्थन दिया। क्षेत्र के सभी वार्ड से भारी संख्या में लोग नामांकन प्रक्रिया में शामिल होते हुए प्रत्याशी का समर्थन किया। वही वार्ड-15 से वार्ड पार्षद पद में टाइगर फोर्स के नगर अध्यक्ष अमर कुमार स्वर्णकार ने मंगलवार को भारी समर्थकों के साथ नामांकन किया। इस दौरान उन्होंने जुलूस में शामिल वार्ड निवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा साथ मिलकर वार्ड को सुंदर, स्वच्छ व विकसित वार्ड बनाने पर मास्टर प्लान...