आदित्यपुर, फरवरी 12 -- आदित्यपुर, संवाददाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा है कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की अनुशासन समिति ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार कर रही है। बुधवार को आदित्यपुर पहुंचे साहू एक होटल के सभागार में निगम चुनाव की तैयारी पर समीक्षा बैठक कर रहे थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि जब राज्य सरकार निकम्मी हो, तब नगर निगम में अपनी सरकार बनाना और भी अधिक आवश्यक हो जाता है। नगर निगम क्षेत्र भाजपा का पुराना गढ़ रहा है और इस परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। बैठक के दौ...