लखनऊ, सितम्बर 13 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार हटेगी तभी जनता को न्याय मिलेगा। नौजवानों को नौकरी रोजगार मिलेगी। पीडीए को तभी आरक्षण और सम्मान मिलेगा। तभी किसान को खाद-बीज और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। अखिलेश ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आर्थिक और सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। गरीबी- अमीरी के बीच खाई गहरी हो गई है, जिसके कारण लोगों में भाजपा सरकार से नाराजगी है। भाजपा सरकार में हर स्तर पर पीडीए की उपेक्षा हुई है। पीडीए को हिस्सेदारी नहीं मिली। चुनाव में पीडीए भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकेगा। लोकतंत्र में सरकारों को सभी का सम्मान करना चाहिए सभी को अवसर देना चाहिए। किसी की उपेक्षा और अपमान नहीं होना चाहिए। सबके साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.