रांची, फरवरी 14 -- तमाड़, प्रतिनिधि। मंडल भाजपा की बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल चुनाव अधिकारी जैलेंद्र कुमार और जिला चुनाव सह अधिकारी लक्ष्मण सिंह मुंडा मौजूद थे। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि सभी शक्ति केन्द्र में संयोजक और सह संयोजक का चयन करते हुए जल्द से जल्द बूथ समिति का गठित करें, ताकि मंडल में नई समिति गठित की जा सके। जिला चुनाव सह अधिकारी लक्ष्मण सिंह मुंडा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाते हुए सक्रिय सदस्य का फॉर्म मंडल चुनाव अधिकारी के पास जमा करें। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर मंडल चुनाव की प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त किया जा सके। बैठक में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णुपद महतो सहित शक्ति केंद्र प्रभारी सीता देवी, हरि...