सीवान, जनवरी 11 -- सीवान। भाजपा जिला कार्यालय सीवान में शनिवार को जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विधायक करणजीत सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में सिवान भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी। भाजपा प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान ने भी राहुल तिवारी को एक साल का सफल कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, संजय पांडेय, चंद्रविजय प्रकाश, हैप्पी यादव, कुंदन कुमार सिंह, देवेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार बंटी, सत्यम सिंह, सोनू, सुशीला देवी, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, अनुराधा गुप्ता, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, किरण गुप्ता, पूनम गिरी, रूपल आनंद, अजीत कुमार, दीपु सिंह चंदेल...