रांची, नवम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड भाजपा हेमंत सोरेन सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने पर शुक्रवार को आरोप पत्र जारी नहीं कर पायी। भाजपा ने 6 नवंबर को सात सदस्यीय आरोप पत्र समिति गठित की थी। इस समिति में पार्टी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह, पूर्व सांसद गीता कोड़ा व रविनाथ किशोर को शामिल किया गया था। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को तैयारी पूरी नहीं होने की वजह से सरकार के एक साल पूरे होने पर आरोप पत्र जारी नहीं किया जा सका। पार्टी एक-दो दिनों के भीतर अब आरोप पत्र जारी कर सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...