मुंबई।, दिसम्बर 31 -- महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भाजपा व शिवसेना के तालमेल ने ठाकरे बंधुओं उद्धव व राज ठाकरे की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने बाल ठाकरे की विरासत के साथ मुंबई में अपने वर्चस्व को बचाए रखने के लिए साथ आने का फैसला किया है, लेकिन भाजपा व शिवसेना ने गठबंधन कर अपनी मजबूती दिखाई है। कांग्रेस के अलग लड़ने के उद्धव-राज की समस्याएं बढ़ गई। बीएमसी एशिया की सबसे अमीर नगर निगमों में गिना जाता है, जिसका बजट लगभग 75 हजार करोड़ है। हर दल यहां पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहता है। पिछली बार 2017 में हुए चुनाव में एकजुट शिवसेना व भाजपा के गठबंधन ने 227 सदस्यीय निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। तब शिवसेना ने 84 व भाजपा ने 82 सीटें जीती थी। मेयर शिवसेना का बना था। इस बार श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.