विकासनगर, जनवरी 31 -- कांग्रेस अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष नवप्रभात ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह बात उन्होंने शनिवार को त्रिशला जैन अतिथि गृह में आयोजित कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। नवप्रभात ने कहा कि सरकार विपक्ष और आम जनता की आवाज को दबाना चाहती है। ऐसे माहौल में कांग्रेस को संविधान की रक्षा के साथ ही जनता के हितों और अधिकारों को बचाए रखने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी कर सत्ता में आई है। अगले विधान सभा चुनाव में भी वोट चोरी का खतरा बना हुआ है। कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.