कौशाम्बी, जुलाई 26 -- मंझनपुर, संवाददाता जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को सपाइयों ने संविधान मान स्तंभ दिवस मनाया। इस दौरान संविधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव फतह करने की योजना बनाई गई। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मेजा के सपा विधायक संदीप पटेल ने कहा कि भाजपा वोटों की हेराफेरी करके सत्ता में आई है। भाजपाई सोच रहे हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही होगा, लेकिन यह उनकी भूल है। अबकी चुनाव में जनता झूठे वादों का जवाब भाजपाइयों को ठीक तरीके से देगी। जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा कि आम जनता सपा का शासन देख चुकी है। अब लोग सपा की ओर अपलक निहार रहे हैं। पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.