कटिहार, सितम्बर 21 -- कटिहार (विधि सं.)। भाजपा के सक्रिय युवा नेता अधिवक्ता अमित चौबे को प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ का प्रांतीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय ने इस आशय का पत्र निर्गत किया है। प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, पुर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, विधायक तारकिशोर प्रसाद,विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल, अधिवक्ता अरविंद चौधरी, सुमित कुमार वर्मा, रमेश प्रसाद जायसवाल,रेणु तिवारी, राजेश कुमार मुर्मू, रंजन घोष, आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना दी है। नव मनोनीत प्रवक्ता अमित चौबे ने इस मौके पर कहा कि वो अपने दायित्व का तत्परता से निर्वहन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.