संवाददाता, फरवरी 23 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में बंगला बाजार में रविवार को 'नेट जीरो सरोजनीनगर' अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अभियान में फिल्म अभिनेता संजय दत्त शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले विधायक डॉ राजेश्वर सिंह और अभिनेता संजय दत्त ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान अपने प्रिय अभिनेता को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों लोगों की कतार लग गई। फूलों की बारिश के बीच लोगों ने संजय दत्त का स्वागत किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षकों व क्विज विजेताओं को सम्मानित किया गया। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के आमंत्रण पर लखनऊ पहुंचे अभिनेता संजय दत्त का एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। विधायक और संजय दत्त ने खुली जीप पर सवार होकर करीब एक किलोमीटर लम्बा रोड शो किया। फिल्म अभिनेता संजय दत्त को देखने के लिए छतों और सड़क किनारे ह...