लखनऊ, मार्च 23 -- - भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर विवादित टिप्पणियों पर मांगा गया स्पष्टीकरण लखनऊ, विशेष संवाददाता गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के हालिया बयानों पर प्रदेश भाजपा ने सख्ती दिखाई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें नोटिस देते हुए सात दिनों में जवाब मांगा है। विधायक को नोटिस भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर दिया गया है। बीते गुरुवार को भाजपा विधायक राम कथा के पहले कलश यात्रा निकलवा रहे थे। उस दौरान यात्रा की अनुमति न होने पर पुलिस प्रशासन और विधायक के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद भाजपा विधायक ने पत्रकार वार्ता कर सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कई टिप्पणियां की थीं। उन्होंने यहां तक कहा था कि मुख्यमंत्री पर कुछ अधिकारियों ने काला जादू किया है। विधायक ने विवाद के दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.