लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ के पॉश इलाके सुशांत गोल्फ सिटी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गोंडा के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के भतीजे शिवम त्रिपाठी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शिवम का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और कॉल डिटेल्स व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- प्यार में धोखा खाए युवती ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप चैट ने प्रेमी का खोला राज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...