नई दिल्ली, अगस्त 23 -- समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लुटेरों का 'गैंग' है। इसने संस्थानों और संसाधनों पर कब्जा कर लिया है। यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सबसे झूठी पार्टी है, जिसके झूठ की सीमा नहीं है। अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि लोगों के साथ अन्याय और उत्पीड़न भाजपा का एजेंडा है। इस सरकार में किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा लोगों के अधिकार छीन रही है, सत्तारूढ़ दल ने वोट की चोरी की और चुनावी प्रक्रिया पर डकैती डाली है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यह फिर एक बार आजादी का चुनाव है। संविधान और अधिकार बचाने का चुनाव है। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये पीडीए (पिछड़ा, दलित, अ...