रामगढ़, जनवरी 15 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन एक सप्ताह के अंदर होना है। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की ताजपोशी होना लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा संविधान के मुताबिक अध्यक्ष के चुनाव में राष्ट्रीय परिषद सदस्य को वोटिंग में शामिल होने अथवा सहमति प्रदान करने का अधिकार होता है। इसे लेकर सभी प्रदेश से सदस्यों का चयन हुआ है। इसमें झारखंड प्रदेश से 21 सदस्य चुने गए हैं। इसकी औपराचिक घोषणा भाजपा राज्य चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने एक दिन पूर्व की है। इस दौरान सोशल इंजीनियरिंग का खासा ध्यान रखा गया है। क्षेत्रीय के साथ जातीय समीकरण साधने की कोशिश हुई। इसके बावजूद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से एक भी सदस्य नहीं चुने गए। जबकि पूर्व के राष्ट्र अध्यक्ष के चुनाव में हजारीबाग लोकसभा से कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.