फतेहपुर, दिसम्बर 14 -- फतेहपुर। जिले को नया भाजपा जिलाध्यक्ष मिलने के बाद अब भाजपा द्वारा जारी की गई राष्ट्रीय परिषद की सूची में भी जिले की दो हस्तियों का नाम शामिल किया गया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। रविवार को देरशाम भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय परिषद की सूची जारी कर दी है। जिसमें पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ओर पूर्व विधायक राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह का नाम शामिल किया गया है। साध्वी निरंजन ज्योति जिले में दो बार लगातार सांसद रह चुकी हैं। जिन्हें केन्द्रीय राज्यमंत्री भी बनाया गया था। बीते दिनों इनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की भी जिले में अटकले लगाई जाती रही हैं। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद उन्ह...