बक्सर, दिसम्बर 16 -- बक्सर। भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बांकीपुर विधायक नितिन नबीन को बनाया गया है। इस पर मानवधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रामबहादूर सिंह ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को बनाया है। इसके लिए भाजपा शीर्ष नेताओं को बधाई। जो कि सामान्य कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारी दें रहे है। साथ ही उन्होंने बताया कि झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा को विधानसभा का प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। नीतीश मिश्रा बेहद ही अनुभवी व्यक्ति है। वह सदैव विकास के लिए प्रयत्नशील रहते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...