जहानाबाद, फरवरी 6 -- अरवल, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार आगमन को लेकर के पार्टी कार्यालय में बैठक की गयी। पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयारी पर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि आगामी 9 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए अरवल जिला से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे। बैठक में जिला महामंत्री संजीव कुमार, जितेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह, जिला मंत्री सह विधान सभा प्रभारी राहुल वत्स, जिला मंत्री जय साहू, प्रिया कुमारी, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला प्रवक्ता शंकर साहनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सज्जाद आलम, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रभु चंद्र पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो- 06 फरवरी जेहाना- 21 कैप्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.