हापुड़, मई 16 -- भाजपा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन में महिलाओं एवं गरीबों के लिए परोपकारी योजनाएं चलाई। उन्हें धार्मिक एवं सांस्कृतिक संरक्षक के रूप में याद किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी उनके 300 जन्मदिवस को त्रिशताब्दी स्मृति अभियान चलाकर देश की महिलाओं को यह संदेश देना चाहती है। वह शुक्रवार को प्रीत बिहार स्थित जिला कार्यालय में बैठक कर बोल रहे थे। सतपाल सैनी ने कहा कि मालवा की रानी के रूप में अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन में पूरे भारत में प्रमुख मंदिरों का पुर्णद्धार कराया था। महिला सशक्तिकरण के लिए पूरे देश में काम किया। भारतीय जनता पार्टी उनके 300 जन्मदिवस को त्रिशताब्दी स्मृति अभियान चलाकर देश की महिलाओं को यह संदेश देना चाहती है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.