रांची, जुलाई 11 -- रातू, प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के मौके पर भाजपा रातू पूर्वी मंडल के अध्यक्ष परमेश्वर गोप के नेतृत्व में अजय तिवारी, झारखंड प्रदेश भाजपा के नेता मृत्युंजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर चौबे ने पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख और अवकाश प्राप्त शिक्षक जनार्दन ओझा, सिमलिया हनुमान मंदिर के पुजारी नरेश कुमार मिश्र, कमड़े मंदिर के पुजारी भट्ठ जी को शॉल, अंगवस्त्र, संसदीय लोकतंत्र एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से संबंधित साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा ग्रामीण जिला के नेता संजीव तिवारी, रितेश कुमार साहू, प्रिंस कुमार, अभिषेक मिश्र और अनिल गोप मौजूद थे। वहीं काली मंदिर रातू में महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष नेहा सिंह ने पंडित ब्रह्मानंद पाठक को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...