लखनऊ, जुलाई 16 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा ने पुलिस को निरंकुश कर दिया है। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। पुलिस प्रताड़ना और न्याय न मिलने से गरीब जान देने पर मजबूर है। जिस पुलिस पर लोगों की रक्षा की जिम्मेदारी है, उसी से पीड़ित होकर लोग आत्महत्या करने पर विवश हैं। जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर, वसूली, लूट तक में शामिल होने के आरोप लग रहे हैं। अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि भाजपा सरकार पुलिस का अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है। चुनाव में दबाव बनाकर अपने पक्ष में फर्जी वोटिंग तक कराती है। मतदाताओं को डराती है। विरोधियों पर झूठे मुकदमे लगवाती है। क्या पुलिस का यह आचरण पुलिस से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.