अल्मोड़ा, जनवरी 16 -- ब्लाक कांग्रेस कमेटी की तरफ से ताड़ीखेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम आयोजित कर सर्दियों को देखते हुए रोगियों को रजाइयां वितरित की गईं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। सरकार को स्वास्थ्य सेवाएं सुधारनी चाहिए। माहरा ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। स्टाफ से संवाद कर सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है, कांग्रेस जनहित के कार्य भाविष्य में भी जारी रखेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अंशुल सिरोही, चिकित्सा अधिकारी अंशुल कुमार, फार्मासिस्ट विवेक पांडे, सुधा भट्ट, नर्सिंग अधिकारी शोभा रावत, विनो...