लखनऊ, मार्च 19 -- - यूपी में महिला अपराध तेजी से बढ़े लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। महिलाएं, बहन, बेटियां असुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में हर दिन महिलाओं के साथ जघन्य घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है। अपराधियों में पुलिस का डर नहीं रह गया है। अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि प्रयागराज में एक बेटी की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का मुद्दा सिर्फ भाजपाई नारों में सिमट कर रह गया है। महिला सुरक्षा और अपराध पर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। कानून-व्यवस्था और अपराधों पर जीरो टॉलरेंस का राग अलापने वाली सरकार में...