नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बनाए गए हैं। भाजपा के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाया है। आप का आरोप है कि भाजपा में 'राष्ट्रीय पर्ची योजना' लागू हो गई है। इसके तहत ही मंत्री, मुख्यमंत्री बनाए जाते हैं और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी नियुक्ति हुई है। इसके साथ ही पूर्व विधायक और आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता पर भी निशाना साधा।पर्ची से राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम निकाला सौरभ भारद्वाज ने कहा- "भारतीय जनता पार्टी के अंदर एक नई नीति लागू हो चुकी है। राष्ट्रीय पर्ची योजना। पर्चियों से मुख्यमंत्रियों के नाम निकाले जाते हैं। पर्चियों से मंत्रियों के नाम निकाले जाते हैं और अब इन्होंने पर्ची से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम निकाला है। ऐसे आदमी क...