गिरडीह, दिसम्बर 12 -- गिरिडीह। जिला भाजपा में 34 की जगह अब 39 मंडल होंगे। मंडल अध्यक्षों के नाम का ऐलान संभवत: शनिवार तक हो जाएगा। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठन की अहम बैठक है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंडल अध्यक्षों के नाम का चयन कर लिया गया है। संभवत: इस बैठक में मंडल अध्यक्षों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी और बैठक के बाद 13 दिसंबर को किसी भी क्षण मंडल अध्यक्षों के नाम का ऐलान हो सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो गिरिडीह जिला का सांगठनिक ढ़ांचा भी बदल चुका है। संगठन के दृष्टिकोण से गिरिडीह जिला भाजपा दो भाग में विभक्त हो चुका है। भाजपा का संगठन गिरिडीह महानगर व गिरिडीह ग्रामीण दो भाग में होगा। गिरिडीह भौगोलिक और जनसंख्या के दृष्टिकोण से काफी बड़ा है। इसे लेकर लंबे समय से संगठन को दो भाग में विभक्त करने की मांग हो रही थी, जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.