नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- विधान परिषद सदस्य पद और कांग्रेस से इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के एक दिन बाद प्रज्ञा सातव ने कहा कि उन्होंने विकास के हित में ही पाला बदला है। उन्होंने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी हमेशा उनके आदर्श रहेंगे। दिवंगत राजीव सातव की पत्नी प्रज्ञा सातव बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हुई थीं। इस दौरान भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे। राजीव सातव को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के बीच प्रज्ञा का पाला बदलना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने मुंबई से लौटने के बाद हिंगोली में मराठी समाचार चै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.