हापुड़, मार्च 7 -- हापुड़, जिले के 12 मंडलों में सात मंडलों पर भाजपा ने बुधवार की देर शाम मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष की ताजपोशी होनी है। उम्मीद है कि होली से पहले ही जिलाध्यक्ष पद का नोमिनेशन शुरू हो जाएगा और चैत्र नवरात्र में हापुड़ को नया जिलाध्यक्ष मिल जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल दावेदारों ने भाग दौड़ भी तेज कर दी है, ताकि जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो सकें। भाजपा में संगठन का चुनाव शुरू होते ही हापुड़ में जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों पर जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नेताओं में एकराय नहीं हो पा रही थी, जिस कारण हापुड़ में जिलाध्यक्ष के चुनाव को होल्ड पर डाल दिया गया था। इसके बाद मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन मंडल अध्यक्षों के नामों पर भी गुटबाजी शु...