रामगढ़, जनवरी 9 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसका कार्यकर्ता होना ही गर्व की बात है। यहां चेहरा नहीं चरित्र को सम्मान मिलता है। यही वजह है कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता से राजनीतिक सफर तय करते हुए जिला अध्यक्ष की जवाबदेही पूरे उम्मीद और विश्वास के साथ सौंपी गई, इस पर हर हाल में खरा उतरूंगा। उक्त बातें रामगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष चयनित किए गए संजीव बाबला ने कही। वे जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सभी लोगों को साथ लेकर संगठन कार्य को बखूबी निभाएंगे। कहा यहां जवाबदेही स्थानांतरित की जाती है जिम्मेवारी सबों को साथ लेकर चलने की होती है। हम सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करते हुए वरीय नेताओ के म...