पिथौरागढ़, जुलाई 20 -- पिथौरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे पदाधिकारियों को पार्टी ने पद छीन लिए हैं। जल्द ही पार्टी ऐसे पदाधिकारियों की सदस्यता भी समाप्त कर सकती है। आज भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बागी कार्यकर्ताओं की सूची जारी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...