लखनऊ, दिसम्बर 29 -- समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भाजपा में अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी पर्चा निकाल कर बनाए जाते हैं, जबकि समाजवादी पार्टी नेता बनाने का कारखाना है। मैं आठ साल तक समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा। उन्होंने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि वर्ष 2017 में रमाबाई अंबेडकर मैदान में समाजवादी पार्टी के 25 हजार डेलीगेट्स ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। 2022 में दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। समाजवादी पार्टी ने मुझे 2024 में फतेहपुर से लोकसभा का टिकट दिया। उसके बाद अब श्याम लाल पाल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पार्टी ने मुझे तीन बार विधान परिषद सदस्य बनाया। 1990 में मैं मुलायम सिंह यादव की सरकार में मंत्री रहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विचारधारा की पार...