लखनऊ, मार्च 13 -- - भाजपा सरकार को 30 से है प्रेम लखनऊ- विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा मुस्लिम के खिलाफ नफरत फैला रही है, वह कुछ समय बाद पीडीए के खिलाफ भी नफरत फैलाएगी। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को 30 से प्रेम है, मरे कितने 30, कारोबार कितना 30 करोड़, फायदा कितना हुआ 30 गुना। अखिलेश ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने सबसे पहले प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी। इसके बाद सूबे की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नई स्ट्रेटजी बनाई किसी को वोट ही ना डालने दो। अब चौरसिया समाज पान पर चर्चा करके प्रदेश से भाजपा का सफाया करेगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ा, दलित, आदिवासी, आधी आबादी और तमाम हमारे अल्पसंख्यक भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.