मुंगेर, जुलाई 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता । भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित कई मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन से बदले गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो.अरूण कुमार पोद्दार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति शुक्रवार को सार्वजनिक करते हुए नव मनोनित सभी मोर्चा के जिलाध्यक्षों को बधाई दी। नवमनोनित मोर्चा के जिलाध्यक्षों से पार्टी तथा संगठन को जिला में मजबूत करने और पार्टी की विचाराधारा से आम लोगों को अवगत कराने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देश पर सभी मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष निशा कुमारी को बनाया गया है। युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष गौतम राज, किसान मोर्चा का चंदन कुमार चौधरी, ओबीसी मोर्चा का जित...