मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री की मां के संबंध में इंडी गठबंधन के मंच से अपशब्द कहे जाने के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जिला कार्यालय से मौन आक्रोश मार्च निकाला। मार्च में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं ने काला वस्त्र पहन रखा था। मार्च जिला कार्यालय से निकला, जो भारत माता नमन स्थल पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. मोनालिसा राय ने कहा कि भारत में महिलाओं के सम्मान की संस्कृति रही है। प्रधानमंत्री की माता का अपमान महिला समाज का अपमान है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. ममता रानी ने कहा कि मैया का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। पश्चिमी महिला मोर्चा अध्यक्ष याचना शाही, पूर्वी महामंत्री ममता सहनी और सविता जायसवाल ने भी माताजी के अपमान पर आक्रोश जताया। इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.