संतकबीरनगर, अगस्त 31 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर था। महिलाओं ने कहा कि राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता दोपहर दो बजे हीरा लाल इंटर कालेज के सामने स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय बंद होने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने बाहर प्रदर्शन किया। उषा पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी में एक कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने राहुल गांधी से इस मामले में माफी मांगने की मांग की। उषा ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस नेतृत्व ने कार्रवाई नहीं की तो महिला मोर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.